![]() | विवरण अकादमिक मोनिटरिंग का संक्षेप में विवरण और इसकी मूल्यांकन प्रक्रिया और पढ़े |
![]() | परिपत्र अकादमिक मोनिटरिंग से संबंधित परिपत्रों को देखें और पढ़े |
![]() | रिपोर्ट्स राज्य, संभाग, जिला स्तरीय रिपोर्ट्स देखें और पढ़े |
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आर.एम.एस.ए.) द्वारा विद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास जारी है। अकादमिक मॉनिटरिंग स्कूल शिक्षा विभाग, म.प्र. द्वारा स्कूलों के निरीक्षण एवं प्रगति पर दृष्टि बनाए रखने के लिए एवं विशेष रूप से विद्यार्थियों में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं योग्यता के विकास के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।
अकादमिक मॉनिटरिंग का उद्देश्य स्कूलों के बीच स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना का विकास और उच्च ग्रेड स्कूल को उसके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करना है। |
Grade A | Grade B | Grade C | Grade D | Grade E |
अकादमिक मॉनिटरिंग एक निरंतर चलने वाली दो चरण वाली प्रक्रिया है जो मासिक आधार पर संचालित होगी। स्कूल के प्राचार्य मासिक स्व-मूल्यांकन अकादमिक मॉनिटरिंग प्रपत्र भरेंगे। परिणामों का निरीक्षण राज्य स्तर पर किया जाएगा और सी.एम. डैशबोर्ड का भी यह एक भाग रहेगा।
स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया के साथ ही, बाह्य मूल्यांकनकर्ता वर्ष में एक बार प्रत्येक स्कूल की अकादमिक मॉनिटरिंग का आयोजन करेंगे। कुछ स्कूलों का मूल्यांकन वर्ष के दौरान 2 से 3 बार किया जाएगा। बाह्य मूल्यांकन और स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया में पाए गए मुद्दों का निरीक्षण एक ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा और इन्हें सुलझाने का उत्तरदायित्व प्राचार्य, जिला और राज्य अधिकारीयों का होगा।
मूल्यांकन के आधार पर, स्कूलों को उनके औसत स्कोर (100 में से प्राप्त अंक) के अनुसार ए, बी, सी और डी ग्रेड में विभाजित किया जाएगा।
अकादमिक मॉनिटरिंग का प्रपत्र
प्रतिभा पर्व का प्रपत्र
राज्य की रिपोर्ट मीन ग्रेड वार स्कूल, राज्य की औसत मूल्यांकन की स्थिति, शिक्षक व छात्रों की उपस्थिति का प्रतिशत दर्शाया गया है
संभागीय रिपोर्ट में ग्रेड वार स्कूल का वितरण दर्शाया गया है
जिला रिपोर्ट में जिले का ओवरआल परफॉरमेंस, राज्य का औसत मूल्यांकन, व शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति दर्शाई गई है
Contact Us- Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan M.P.,Directorate Of Public Insrtuction Gautam Nagar Near Chetak Bridge Bhopal-462023, Phone No.-0755-2581064 |